फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab BJP chief Ashwani Sharma attacks on congress-AAP and Shiromani akali dal

पंजाब: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- घाटी में हिंदू-सिखों की हत्याओं पर कांग्रेस, आप व अकाली दल चुप क्यों

Fri, 08 Oct 2021 06:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Oct 2021 06:04 PM IST
सार

पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस-आम आदमी पार्टी व शिरोमणि अकाली दल पर हमला बोला। कश्मीर घाटी में लगातार हिंदू और सिखों की हो रही हत्याओं को लेकर उन्होंने विपक्षी दलों की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया। 

विज्ञापन
Punjab BJP chief Ashwani Sharma attacks on congress-AAP and Shiromani akali dal
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा। - फोटो : फाइल

विस्तार

कश्मीर घाटी में हो रही हिंदू-सिखों की हत्या पर पंजाब भाजपा ने कड़ा एतराज जताया है। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस, अकाली दल और आप की इस घटना पर चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुछ नेता इन आंतकियों को समर्थन देकर घाटी के शांत माहौल में फिर से आग लगाना चाहते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फगवाड़ा: मौत पर रोने वाला बेटा ही निकला पिता का 'कातिल', पुलिस को खुद दी थी हत्या की शिकायत
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि घाटी में आंतकी सोची-समझी रणनीति के तहत आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। यह हमले जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए किए जा रहे हैं। बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि लोगों का आपस में भाईचारा खत्म किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात का दुख है कि लगातार इस तरह के हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंतकी पिछले कुछ हमलों में अल्पसंख्यक हिंदुओं और सिखों को निशाना बना रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कश्मीर में बड़ी मुश्किल से करीब 30 साल बाद शांति लौटी है और इस दौरान असंख्य नागरिकों व सुरक्षा बलों के जवानों ने अपनी शहादत दी है।

यह भी पढ़ें: पंजाब की सियासत : अगला हफ्ता बेहद अहम, नई पार्टी का एलान कर सकते हैं अमरिंदर, कांग्रेस चौकस

शर्मा ने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से अपील की है कि वह इन आंतकी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठायें और आंतकियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों को कठोर कारवाई का आदेश देकर जनता में फैल रही असुरक्षा की भावना को खत्म करने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed