सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab coronavirus cases news latest update in hindi

पंजाब में कोरोना से बिगड़ रहे हालात: 53 की मौत, 2274 नए मामले  

अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 24 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
सार

  • 19403 हुए सक्रिय केस, 40 हजार के करीब लोगों के लिए जा रहे हैं नमूने।
  • आठ जिलों में नहीं सुधर रहे हालात, हर रोज 100 से अधिक आ रहे संक्रमित।

punjab coronavirus cases news latest update in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पंजाब में कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों की संख्या में कोई गिरावट नहीं हो रही है। मंगलवार को भी 12 जिलों में 53 लोगों की मौत हो गई। संक्रमण के 2274 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय केसों की संख्या भी बढ़कर 19403 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच का दायरा बढ़ाकर लगभग 40 हजार कर दिया है। 

Trending Videos


सूबे के आठ जिलों में हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। यहां हर रोज 100 से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में अब तक 5666257 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 217663 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। सांस लेने में दिक्कत होने पर 268 लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 29 संक्रमितों की हालात गंभीर बनी हुई है, जिनको सूबे के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर पर रखा गया है। 191825 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक पंजाब में 6435 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना, जालंधर, पटियाला, एसएएस नगर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला में हालात बेहद खराब हैं। यहां हर रोज 100 से अधिक संक्रमित आ रहे हैं। मंगलवार को अमृतसर में 3, गुरदासपुर में 2, होशियारपुर में 9, जालंधर में 14, लुधियाना में 4, मोगा में 3, एसएएस नगर में 3, पटियाला में 6, रोपड़ में 2, संगरूर में 1, एसबीएस नगर में 4, तरनतारन में 2 मरीजों की मौत हो गई।

कोरोना का नया स्ट्रेन
पंजाब की ओर से कोरोना के भेजे गए 401 सैंपलों में से 81 प्रतिशत में ब्रिटेन का वायरस की किस्म पाई गई है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को लोगों से कोविड का टीका लगवाने की अपील की है। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के रूप का पता लगाने के लिए 478 नमूने एनआईबी, आईजीआईबी और एनसीडीसी को भेजे गए थे। इनमें से 90 नमूनों के नतीजे आ गए हैं। इनमें से सिर्फ दो नमूनों में ही एन-440 की किस्म पाई गई। इसके बाद भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक टीम ने संक्रमण दर में वृद्धि की समीक्षा करने के लिए राज्य का दौरा किया। उसे इस बारे में जानकारी दी गई। फिर 1 जनवरी से 10 मार्च 2021 तक लिए गए 401 नमूने एनसीडीसी को भेजे गए। इसमें से 81 फीसदी यानी 326 में ब्रिटेन के वायरस बी- 1.1.7 की किस्म पाई गई। यह वायरस युवाओं को ज्यादा प्रभावित करता है।  

ताजा स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार द्वारा आबादी के बड़े वर्ग को भी टीकाकरण मुहिम में जल्द से जल्द शामिल किया जाए। उन्होंने ध्यान दिलाया कि विशेषज्ञों द्वारा मौजूदा कोविशील्ड दवा को यूके के वायरस बी-1.1.7 के लिए भी बेहद कारगर पाया गया है, इसलिए इस वायरस को फैलाने से रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed