फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sixty cows and calves have died in Chandigarh

हे भगवान, बेजुबानों का ऐसा हाल: चंडीगढ़ में 60 गायों-बछड़ों की मौत, कईयों की टांगे कटी... कईयों की आंखें बाहर

Wed, 14 Jan 2026 09:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 14 Jan 2026 09:48 PM IST
सार

चंडीगढ़ के मक्खन माजरा स्थित गोशाला में मंगलवार देर रात किए गए निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। सनातन टास्क फोर्स (एसटी एफ) की टीम ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गोशाला परिसर में 60 से अधिक गायें और बछड़े मृत अवस्था में मिले, जबकि जीवित पशुओं की हालत भी बेहद बदतर थी। 

विज्ञापन
Sixty cows and calves have died in Chandigarh
60 गायों और बछड़ों की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के रायपुर कलां गोशाला एवं प्लांट में 60 गोवंश के शव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। खुद डीसी निशांत कुमार यादव बुधवार दोपहर प्लांट पहुंचे। मृत गायों व बछड़ों को देख डीसी भी हैरान रह गए। कई गायों की टांगे कटी हुई थी, तो कई की आंखें निकली हुई थी। यहां तक की जो जीवित गाय थीं, कई के आंखों से खून बह रहा था। यह सब देख डीसी निशांत कुमार यादव ने निगम कमिश्नर अमित कुमार व निगम के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की तो यह बात सामने आई कि पशुओं को जलाने के लिए यह जो प्लांट बनाया गया है, वह दो महीने से बंद पड़ा है। इस प्लांट के कुछ पार्ट्स गुजरात और बेंगलुरु से आने थे, लेकिन वह पार्ट्स नहीं आने के कारण प्लांट बंद पड़ा है।

विज्ञापन


पांच एकड़ में फैले इस रायपुर कलां गोशाला एवं पशु शव दाह प्लांट का 12 सितंबर 2025 को उद्घाटन हुआ था। 60 से ज्यादा गोवंश के शव मिलने पर डीसी निशांत एरिया मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एडीसी अमनदीप सिंह भट्टी इस पूरे मामले की जांच करेंगे। डीसी ने टीम में तीन अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नियुक्त किया है, जोकि इस मजिस्ट्रियल जांच में एडीसी का सहयोग करेंगे। इसमें एसडीएम ईस्ट खुशप्रीत कौर, एनिमल हसबेंडरी डायरेक्टर नवीन और सब डिविजिनल पुलिस ऑफिसर को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि मौत का तत्काल और मूल कारण क्या था। कहीं चिकित्सा लापरवाही, संक्रमित चारा या प्रबंधन की चूक जिम्मेदार तो नहीं है। इसके अलावा यह भी तय किया जाएगा कि गोशाला प्रबंधन या निगरानी से जुड़े कर्मचारियों की ओर से कोई लापरवाही या चूक हुई है या नहीं। पशु चिकित्सकीय पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा सैंपल की जांच रिपोर्ट को भी जांच में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि प्लांट व गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग लेकर, अटेंडेंटस रजिस्टर व अन्य सभी पहलुओं की कमेटी जांच करेगी। जांच रिपोर्ट में जो भी अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाये जाएंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। वहीं नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने वेटरनरी डॉक्टर रविंदर सिंह धालीवाल को सस्पेंशन ऑर्डर जारी कर दिए हैं। गोशाला और प्लांट की जिम्मेदारी निभाने वाले करीब 15 से 20 कर्मचारियों का स्टाफ बदलने की तैयारी है। इस दौरान मौके पर मेयर हरप्रीत कौर बबला, डिप्टी मेयर तरुणा मेहता, आप पार्षद प्रेमलता, सचिन गालव और भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे।



एक हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट
जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर सौंपने के निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग, नगर निगम (स्वास्थ्य विभाग) और स्थानीय पुलिस को जांच अधिकारी को पूर्ण सहयोग देने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मृत गायों व बछड़ों का पोस्टमार्टम के लिए टीम बनाई
रायपुर कलां स्थित प्लांट में मृत पशुओं के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल पोस्टमार्टम कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक को जिम्मेदारी दी गई है। तीन वेटरनरी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए, जो मौके पर जाकर मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करेंगे और मौत के कारणों का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। 


हल्लोमाजरा लाइट प्वॉइंट पर चक्का जाम किया
सनातन टास्क फोर्स, गोरक्षा समिति व अन्य संगठनों ने रोष व्यक्त करते हुए हल्लोमाजरा लाइट प्वॉइंट पर चक्का जाम किया। यहां मृत गोवंश को सड़क पर रखकर विरोध जाहिर करते हुए प्रशासन और निगम की कार्यप्रणाली पर लोगों ने सवाल उठाए। सनातन टास्क फोर्स के नगर अध्यक्ष दिव्यांश राणा ने कहा कि जब प्रशासन काऊ सेस वसूल कर रहा है तो उसे उनकी देखरेख पर क्यों खर्च नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed