{"_id":"6a84bc01975959a4960eda4a","slug":"the-16-item-tabled-agenda-will-once-again-resonate-in-the-house-meeting-on-august-20-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-1100269-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 20 अगस्त की सदन बैठक में फिर गूंजेंगे 16 टेबल एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 20 अगस्त की सदन बैठक में फिर गूंजेंगे 16 टेबल एजेंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। करोड़ों रुपये के प्रस्तावों को बिना चर्चा के चंद सेकंड में मंजूरी देने का मामला अब नगर निगम सदन की 20 अगस्त को होने वाली बैठक में फिर गरमाने वाला है। 31 जुलाई की बैठक में लाए गए सभी 16 टेबल एजेंडा पर अब दोबारा चर्चा होगी। निगम सेक्रेटरी ने मंगलवार को सभी पार्षदों को पत्र जारी कर पिछली बैठक के टेबल एजेंडा की प्रतियां साथ लाने को कहा है। इससे साफ हो गया है कि 20 अगस्त की बैठक में इन सभी प्रस्तावों को चर्चा के लिए रखा जाएगा।
इसी मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रधान के साथ कई पार्षद मंगलवार को निगम कमिश्नर अमित कुमार से मिले। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के एजेंडा को बिना चर्चा पास करना उचित नहीं है। प्रत्येक प्रस्ताव पर सदन में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए।
वहीं कांग्रेस के पूर्व मेयर एचसी कल्याण, कमलेश, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर दर्शन कुमार गर्ग, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद चंद्र मुखी शर्मा समेत कई नेता भी कमिश्नर से मिले। उन्होंने सदन को एक्ट के मुताबिक और बिना दबाव चलाने तथा शहर हित में एजेंडा पर चर्चा कराने की मांग की।
विज्ञापन
इन प्रस्तावों में 227 करोड़ 70 लाख रुपये का कजौली से सेक्टर-39 वाटर वर्क्स तक फेज-4 की पाइप लाइन को पीवीसी से एमएस में बदलने का प्रस्ताव प्रमुख है। इसके अलावा सात धोबी घाटों में ईटीपी लगाने और सेक्टर-25 वेस्ट के ड्राई वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट को अपग्रेड करने से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल हैं। बीजेपी पार्षदों के विरोध के बाद 227 करोड़ के प्रस्ताव को मेयर ने अगली बैठक में लाने की बात कही थी।