सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Khelo India scheme will pave the way for a bright future for the athletes.

Chandigarh News: खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की राह खोलेगी खेलो इंडिया स्कीम

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The Khelo India scheme will pave the way for a bright future for the athletes.
विज्ञापन
इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा तो बढ़ेगा मेडल जीतने का ग्राफ
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। केंद्रीय बजट में सरकार की ओर से खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए खेलो इंडिया स्कीम को लेकर किए गए ऐलान का शहर के खिलाड़ियों और कोचों ने स्वागत किया है। खिलाड़ियों का कहना है कि खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने से न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

खेलों का ग्राफ बढ़ेगा
अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी अतुल कुमार ने कहा कि केंद्रीय बजट में खेलो इंडिया मिशन की स्थापना का फैसला बेहद सराहनीय है। इसके तहत अगले 10 वर्षों में देशभर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने से खिलाड़ी आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे और देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर परिणाम और मेडल ला पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण और कोचिंग को मिलेगा बढ़ावा
हॉकी कोच गुरमिंदर सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया मिशन के तहत प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना, कोच और सपोर्ट स्टाफ का प्रशिक्षण, तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं और लीग का आयोजन किया जाएगा। इससे खेल ढांचे को मजबूती मिलेगी और खिलाड़ियों के खेल में निरंतर सुधार होगा। सरकार का यह कदम निश्चित रूप से खेल प्रतिभाओं को निखारने में मददगार साबित होगा।

प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, निखरेगी प्रतिभा
फुटबॉल खिलाड़ी नंदिनी ने कहा कि खेलो इंडिया मिशन के अंतर्गत खेलो इंडिया यूथ गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स और विंटर गेम्स जैसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को अधिक मंच और अनुभव मिलेगा। इससे खिलाड़ियों और टीमों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिसका सीधा असर प्रदर्शन में सुधार के रूप में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed