फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PMO took cognizance summoned report from chandigarh administration on death of cow

चंडीगढ़ में गायों की माैत का मामला: पीएमओ ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Fri, 16 Jan 2026 02:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 16 Jan 2026 02:26 AM IST
सार

चंडीगढ़ की गोशाला में मंगलवार देर रात सनातन टास्क फोर्स के निरीक्षण में गोशाला परिसर में 60 से अधिक गायें और बछड़े मृत अवस्था में मिले थे। अब इस मामले में पीएमओ ने रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन
PMO took cognizance summoned report from chandigarh administration on death of cow
गोशाला का दाैरा करने पहुंचे मुख्य सचिव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर कलां गोशाला एवं पशु शव दाह प्लांट में गाय और बछड़ों के 60 शव मिलने के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कड़ा संज्ञान लिया है। अमर उजाला की खबर प्रकाशित होने के बाद पीएमओ ने प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन ने वीरवार को रिपोर्ट तैयार कर पीएमओ भेज दी है।
विज्ञापन


डीसी निशांत कुमार यादव के आदेश के बाद एडीएम अमनदीप सिंह भट्टी की अगुवाई में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सांझा की गई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पीएमओ ने इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर सख्त आदेश दिए हैं। साथ ही इसकी रोजाना रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पीएमओ के दखल के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के आला अफसर हरकत में दिखाई दिए। मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद वीरवार को खुद आला अफसरों के साथ रायपुर कलां गोशाला के घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का न केवल मुआयना किया बल्कि उस पशु शव दाह प्लांट का भी दौरा किया जो तकनीकी खामियों की वजह से लंबे समय से बंद पड़ा था। मुख्य सचिव के साथ गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ और निगम कमिश्नर अमित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर कलां के गोशाला एवं एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के अलावा औद्योगिक क्षेत्र की दो गोशालाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौवंश एवं कुत्तों की देखभाल, रखरखाव तथा कल्याण हेतु उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की समीक्षा की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गायों और बछड़ों के पेट में प्लास्टिक, पॉलीथिन व अन्य कचरा जम चुका था जिसकी वजह से इनकी पाचन प्रक्रिया खराब हो चुकी थी। शरीर में प्लास्टिक की मात्रा अधिक होने से सांस लेने में तकलीफ की वजह से दम घुटने से इनकी मौत हुई है। 

मामले में एडीएम अमनदीप सिंह भट्टी के नेतृत्व में एसडीएम ईस्ट खुशप्रीत कौर, एनिमल हसबेंडरी के डायरेक्टर नवीन और एरिया डीएसपी की टीम ने मृत गायों व बछड़ों का वीरवार को अपनी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया। जांच टीम ने देर शाम पोस्टमार्टम की पहली ऑब्जर्वेशन मुख्य सचिव और डीसी के साथ साझा की।

कहीं जहर तो नहीं दिया गया

पोस्टमार्टम के एक सैंपल सेक्टर-36 सीएफएसएल लैब भेजे गए हैं। यह सैंपल टोक्सिकोलाॅजी रिपोर्ट के लिए भेजे गए हैं ताकि इससे पता लगाया जा सके कि कहीं इन गायों को किसी प्रकार का कोई जहर तो नहीं दिया गया था या किसी जहरीले जानवर ने तो इन्हें नहीं काट लिया था। टोक्सिकोलॉजी रिपोर्ट सोमवार 19 जनवरी तक आएगी। प्रशासन ने यह सभी जानकारी पीएमओ के साथ भी साझा की है।

गोशालाओं में चारे की रोजाना जानकारी के लिए लगेगी डिस्प्ले बोर्ड

गोशालाओं में व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने वीरवार को रायपुर कलां स्थित गोशालाओं एवं एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और औद्योगिक क्षेत्र के दो गोशालाओं का दौरा किया। 

दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि गोशालाओं में हरे और सूखे चारे की रोजाना उपलब्धता और खपत की जानकारी दर्शाने के लिए अलग डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं। इससे स्पष्ट रहेगा कि चारे की कितनी मात्रा आ रही है और कितना उपयोग किया जा रहा है। इससे निगरानी आसान हो सकेगी। उन्होंने शेल्टर व्यवस्था स्वच्छता स्वच्छ पेयजल पशु चिकित्सा सेवाओं अपशिष्ट प्रबंधन और समग्र रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्य सचिव ने गोशालाओं में गतिविधियों और रखरखाव पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश भी दिए। गोशालाओं को हर समय साफ और व्यवस्थित रख के लिए भी कहा। मुख्य सचिव ने शेल्टर व्यवस्था स्वच्छता स्वच्छ पेयजल पशु चिकित्सा सेवाओं अपशिष्ट प्रबंधन और समग्र रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 

अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गोशाला परिसरों में जहां जमीन असमतल है वहां उचित ढलान के साथ समतलीकरण किया जाए ताकि पानी की निकासी ठीक बनी रहे और सफाई बनाए रखने में दिक्कत न हो। इस दौरान गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़ नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और पशुपालन विभाग सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

चंडीगढ़ की गोशालाओं में रखी हैं करीब 1000 गाय

मुख्य सचिव ने बताया कि वर्तमान में चंडीगढ़ की गोशालाओं में करीब एक हजार गाय रखी गई हैं और उनके आवास चारे और पेयजल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से बंद पड़ा इंसीनरेटर जल्द दुरुस्त कर चालू किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed