फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The vehicle took an hour and a half to travel from Sector 34 to Sector 38 West.

Chandigarh News: सेक्टर-34 से 38 वेस्ट तक डेढ़ घंटे में पहुंची गाड़ी

Wed, 19 Aug 2026 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The vehicle took an hour and a half to travel from Sector 34 to Sector 38 West.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में तेज बारिश के बाद सेक्टर-34, 35, 32, 20, मध्यमार्ग, हिमालयन पथ और सरोवर पथ समेत कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। जलभराव के कारण वाहन रेंगते रहे और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सेक्टर-34 में काम करने वाले अमित कुमार ने बताया कि वह शाम छह बजे कार्यालय से निकले थे। उन्हें सेक्टर-34 से सेक्टर-38 वेस्ट तक पहुंचने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लग गया। मुख्य सड़कों के साथ भीतरी मार्गों पर भी भारी जाम होने के कारण यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से डेढ़ घंटे गुल रही बिजली
सेक्टर-22 में बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रही। शहर के कुछ अन्य हिस्सों में भी 10 से 15 मिनट के बिजली कट लगे, लेकिन बाद में आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीडीएल के प्रवक्ता ने बताया कि आंधी नहीं चलने के कारण बिजली फाल्ट की स्थिति नहीं बनी। उन्होंने कहा कि शहर में भारी बारिश के बावजूद बिजली आपूर्ति को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed