{"_id":"6583a27f097b18267109a066","slug":"vande-metro-train-will-now-replace-lhb-metro-train-rail-coach-factory-will-manufacture-coaches-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: महानगरों में दौड़ेगी वंदे मेट्रो ट्रेन, कपूरथला रेल कोच फैक्टरी को मिला 16 रैक का ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: महानगरों में दौड़ेगी वंदे मेट्रो ट्रेन, कपूरथला रेल कोच फैक्टरी को मिला 16 रैक का ऑर्डर
Thu, 21 Dec 2023 08:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2023 08:47 AM IST
सार
रेलवे बोर्ड ने 18 दिसंबर को आरसीएफ कपूरथला के जीएम एस श्रीनिवास को वंदे मेट्रो ट्रेन के 16 कार के रैक के निर्माण का पत्र जारी किया है। इसमें पत्र में ऑर्डर देने के साथ-साथ बोर्ड ने आरसीएफ को रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) के सहयोग से जल्द से जल्द डिजाइन तैयार करके देने को कहा है।
विज्ञापन
Vande Bharat Express
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगरों की लाइफलाइन एलएचबी मेट्रो ट्रेन की जगह अब वंदे मेट्रो ट्रेन लेंगी। इस बदलाव पर काम शुरू हो गया है। वंदे भारत स्लीपर वैरिएंट बनाने में जुटी कपूरथला की रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) ही वंदे मेट्रो ट्रेन का निर्माण करेगी।
रेलवे बोर्ड दिल्ली की ओर से 16 रैक का ऑर्डर आरसीएफ कपूरथला को मिल चुका है। बोर्ड ने वंदे मेट्रो ट्रेन का डिजाइन आरसीएफ को जल्द भेजने के आदेश दिए हैं।
रेलवे बोर्ड ने 18 दिसंबर को आरसीएफ कपूरथला के जीएम एस श्रीनिवास को वंदे मेट्रो ट्रेन के 16 कार के रैक के निर्माण का पत्र जारी किया है। इसमें पत्र में ऑर्डर देने के साथ-साथ बोर्ड ने आरसीएफ को रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) के सहयोग से जल्द से जल्द डिजाइन तैयार करके देने को कहा है। इसके निर्माण पर लगने वाली समय सीमा का पूर्ण विवरण 22 दिसंबर तक सौंपने के आदेश दिए गए हैं। इस ऑर्डर के बाद आरसीएफ प्रबंधन की ओर से इस पर काम शुरू कर दिया गया है। वंदे मेट्रो ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं होंगी, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, इतना तय है कि ये कोच अत्याधुनिक व कई नई सुविधाओं से लैस होंगे।
डिजाइन विभाग ने शुरू किया काम
वंदे भारत डिजाइन के जनक एस श्रीनिवास इस समय आरसीएफ कपूरथला में बतौर जीएम तैनात हैं। इसलिए रेलवे बोर्ड ने उनकी निगरानी में वंदे मेट्रो ट्रेन के निर्माण की जिम्मेदारी आरसीएफ को सौंप रखी है। आरसीएफ के चीफ पीआरओ बलदेव राज व पीआरओ विनोद कटोच ने बताया कि डिजाइन विभाग ने काम शुरू कर दिया है, जिसमें आरडीएसओ की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
इसी माह रेलवे बोर्ड को सौंप दिया जाएगा डिजाइन
अधिकारियों का कहना है कि अभी इसकी स्पेसीफिकेशन, लागत, कुल खर्च और सुविधाओं के संदर्भ में कुछ भी बताना संभव नहीं है। दिसंबर माह में डिजाइन तैयार करके रेलवे बोर्ड को सौंप दिया जाएगा। सीपीआरओ बलदेव राज ने कहा कि इस समय ट्रैक पर एलएचबी मेट्रो ट्रेन दौड़ रही हैं। जाहिर है कि वंदे मेट्रो ट्रेन अत्याधुनिक होंगी और यात्रियों की सुविधाओं में और इजाफा करने के लिहाज से बनेंगी।