सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A woman was attacked with an axe in Kabirdham

CG: पुरानी रंजिश में महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, लगी गंभीर चोट; शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Tue, 13 May 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में पुरानी रंजिश के चलते झामलाल बैगा ने सोनिया बाई बैगा पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

A woman was attacked with an axe in Kabirdham
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन

विस्तार

तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम बरपानी में एक महिला पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। सोनिया बाई बैगा (45) पत्नी अकल सिंह बैगा अपने खेत में पेड़ों की रखवाली कर रही थीं। मंगलवार 13 मई 2025 को सुबह करीब चार बजे गांव के ही झामलाल बैगा ने पुरानी रंजिश के चलते सोनिया बाई के पास पहुंचकर अश्लील गाली-गलौज शुरू की। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और कुल्हाड़ी से उनके सिर और दोनों हाथों पर वार कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।

Trending Videos


घायल सोनिया बाई अपनी बेटी के साथ इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बोड़ला पहुंचीं और वहां से पुलिस को सूचना दी। चिकित्सकीय जांच और एक्स-रे रिपोर्ट में उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर और धारदार हथियार से गंभीर चोटें पाई गईं। तरेगांव जंगल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी झामलाल बैगा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296 (अश्लील कृत्य), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर धारा 118(2) (गंभीर चोट) को भी जोड़ा गया। पुलिस ने झामलाल बैगा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 27 मई 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed