{"_id":"681b70a4ac9eb0f99b007e4e","slug":"a-young-man-died-in-a-bus-accident-in-kawardha-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कवर्धा में बस की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कवर्धा में बस की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 07 May 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार
कवर्धा के मिनीमाता चौक पर बस ने स्कूटी सवार राहुल पाली को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। नाराज लोगों ने रायपुर-जबलपुर हाइवे पर चक्काजाम कर शराब दुकान हटाने की मांग की।
गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बुधवार दोपहर मिनीमाता चौक के पास एक बस ने स्कूटी सवार युवक राहुल पाली (21) को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर दोपहर दो से तीन बजे तक चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, राहुल अपने घर से बैटरी दुकान में काम पर स्कूटी से जा रहा था। वह खाना खाने के लिए घर आया था और काम पर लौटते समय यह हादसा हुआ। राहुल अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिनीमाता चौक के पास आए दिन सड़क हादसे होते हैं। पास में स्थित सरकारी शराब दुकान के कारण सड़क पर भीड़ रहती है। लोगों ने कई बार शराब दुकान को हटाने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया और बस को कब्जे में लिया। चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, और मामले की जांच जारी है।