{"_id":"6819f5586fed1f6e840ab1e5","slug":"abvp-created-ruckus-over-conversion-in-a-private-school-in-kabirdham-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: निजी स्कूल में कराया जा रहा धर्मांतरण, एबीवीपी ने किया हंगामा; कहा- रद्द की जाए मान्यत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: निजी स्कूल में कराया जा रहा धर्मांतरण, एबीवीपी ने किया हंगामा; कहा- रद्द की जाए मान्यत
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 06 May 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम जिले में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि निजी स्कूल में धर्मांतरण कराया जा रहा है, ऐसे स्कूलों को तुरंत बंद कराया जाए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कवर्धा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में पहुंचे इन कार्यकर्ताओं को मेन गेट में रोका गया, जहां पर ज्ञापन सौंपा है।
Trending Videos
एबीवीपी का आरोप है कि कवर्धा के एक निजी स्कूल में धर्मांतरण का विषय सामने आया है और यह चिंताजनक है। शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करना व उस स्कूल को संचालित करने वालों की मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे स्कूल जहां हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है, उसे तुरंत बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनकी मान्यता को रद्द किया जाए और यहां के प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो एबीवीपी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।