सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   accused who attacked with an axe in land dispute in Kabirdham has been arrested

कबीरधाम में जमीनी विवाद: बंटवारे को लेकर हुआ झगड़ा, कुल्हाड़ी से किया हमला; आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Jul 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले के खडौदा खुर्द में जमीन बंटवारे के विवाद में सुरेश साहू ने झाडूराम साहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

accused who attacked with an axe in land dispute in Kabirdham has been arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र की बैजलपुर पुलिस चौकी ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक ने बताया कि 9 जुलाई को खडौदा खुर्द निवासी अश्वन साहू (26) ने शिकायत दर्ज कराई थी। 

Trending Videos


शिकायत के अनुसार, उसी गांव के सुरेश साहू (32) ने जमीन बंटवारे के विवाद में 9 जुलाई की शाम करीब चार बजे झाडूराम साहू (65) पर कुल्हाड़ी से हमला किया। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से झाडूराम के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल झाडूराम का चिकित्सकीय परीक्षण सीएससी बोड़ला में कराया गया। घटनास्थल का निरीक्षण और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पूछताछ में आरोपी सुरेश साहू ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली। आज, 10 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में मारपीट और प्राणघातक हमलों जैसे गंभीर अपराधों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। जनसुरक्षा के लिए ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाना प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed