सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   A gift to 52 000 farmers before Holi CM released Rs 237 crore in Ambikapur

अम्बिकापुर: होली से पहले 52 हजार किसानों को तोहफा, सीएम ने जारी की 237 करोड़ की राशि

अमर उजाला नेटवर्क,अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

होली पर्व से पूर्व प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत सरगुजा जिले के 52,553 किसानों के बैंक खातों में धान की अंतर राशि के रूप में 237,899.97 लाख रुपये (करीब 237 करोड़ रुपये) का वर्चुअल अंतरण किया।

A gift to 52 000 farmers before Holi CM released Rs 237 crore in Ambikapur
सीएम साय व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

होली पर्व से पूर्व प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत सरगुजा जिले के 52,553 किसानों के बैंक खातों में धान की अंतर राशि के रूप में 237,899.97 लाख रुपये (करीब 237 करोड़ रुपये) का वर्चुअल अंतरण किया। जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, अम्बिकापुर में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

Trending Videos


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रतीक स्वरूप पांच किसानों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है और किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी की गई है। मंत्री ने कहा कि होली से पहले अंतर राशि का भुगतान किसानों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। साथ ही भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रुपये की सहायता भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति की अध्यक्ष दिव्या सिंह सिसौदिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ ‘धान का कटोरा’ है और किसान इसकी रीढ़ हैं। उन्होंने बताया कि अब दलहन, तिलहन, रागी, कोदो व कुटकी जैसी फसलों पर भी आदान सहायता दी जा रही है, जिससे खेती लाभकारी बन रही है।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जानकारी दी कि जिले में 39 प्राथमिक समितियों और 54 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी प्रक्रिया पूरी की गई। शासन द्वारा समय-सीमा बढ़ाए जाने से कोई भी किसान वंचित नहीं रहा। उन्होंने बताया कि धान उठाव की प्रक्रिया भी तेज गति से जारी है और अंतर राशि से किसानों को आगामी फसल की तैयारी में सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed