सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Police nabbed two smugglers who were carrying marijuana hidden in the trunk of a scooter in Ambikapur

अंबिकापुर: स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, दो गिरफ्तार, वहीं चार किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

सरगुजा पुलिस की गांधीनगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित कुल लगभग 75 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

Police nabbed two smugglers who were carrying marijuana hidden in the trunk of a scooter in Ambikapur
पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा पुलिस की गांधीनगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित कुल लगभग 75 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी/15/डीजे/4318 में गांजा रखकर दो व्यक्ति बनारस चौक से डिगमा की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिनेश थापा (35), निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा), हाल मुकाम अजिरमा नेपालीपारा, तथा विक्की तामंग (21), निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा) बताया। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 22 हजार रुपये बताई गई है।

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे गांजा ओडिशा से लाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री करने वाले थे। थाना गांधीनगर में अपराध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमारी द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका  रही।

चार किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 

Police nabbed two smugglers who were carrying marijuana hidden in the trunk of a scooter in Ambikapur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

होली से पूर्व अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा को बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान टीम ने थाना रघुनाथपुर क्षेत्र में एक युवक को 4 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को उचडीह–मोहनपुर मार्ग पर गश्त के दौरान तेज गति से जा रही बाइक को रोककर तलाशी ली गई। बाइक पर सवार दो लोगों में से पीछे बैठा व्यक्ति भाग निकला, जबकि चालक को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम आशीष पटेल, निवासी कोट चौकी रघुनाथपुर, थाना लुंड्रा बताया। 

तलाशी में आरोपी के पिट्ठू बैग से एक-एक किलो के चार पैकेट गांजा बरामद हुए। मौके पर तौल करने पर कुल वजन 4 किलो पाया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर विशेष न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर तस्करी की आशंका को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है और अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता तथा महिला सैनिक राजकुमारी और चंद्रावती की सक्रिय भूमिका रही। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed