{"_id":"69a6a94bdcb6c9361f0ea044","slug":"son-murdered-father-under-influence-of-alcohol-in-ambikapur-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surguja News: अंबिकापुर में शराब के नशे में बेटे ने की पिता की हत्या, शव पानी की टंकी में छिपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surguja News: अंबिकापुर में शराब के नशे में बेटे ने की पिता की हत्या, शव पानी की टंकी में छिपाया
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
अंबिकापुर में शराब के नशे में धुत युवक ने अपने पिता की टांगी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को पानी की टंकी में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेटे ने की पिता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा जिले के अंबिकापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को घर के पास स्थित पानी की टंकी में छिपा दिया। इसके बाद वह पास की दुकान में जाकर बिरयानी खाई और अपने किराए के कमरे में जाकर सो गया।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर नगर के ट्रांसपोर्ट नगर से लगे बहेरापारा में सोमवार की रात आरोपी प्रभात नशे की हालत में घर पहुंचा था। पिता ने उसे शराब के सेवन को लेकर फटकार लगाई, जिससे दोनों के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान प्रभात ने टांगी के पिछले हिस्से से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से पिता लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के बाद आरोपी ने शव को उठाकर पानी की टंकी में डाल दिया, ताकि घटना छिपाई जा सके। रात में पड़ोसियों ने घर से तेज आवाज में झगड़े की आवाज सुनी थी। बाद में घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मंगलवार सुबह थाना प्रभारी सीपी तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब के नशे में घटना को ‘बाय मिस्टेक’ होना बताया। पुलिस ने टंकी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।