{"_id":"69d9f8e2d004712fa4014439","slug":"brutality-suspected-over-illicit-affair-woman-brutally-beaten-to-death-following-rape-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4150828-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: अवैध संबंध के शक में महिला का बेरहमी से कत्ल, आरोपी का कबूलनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: अवैध संबंध के शक में महिला का बेरहमी से कत्ल, आरोपी का कबूलनामा
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार
सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर में महिला की हत्या और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में 35 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर में महिला की हत्या और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में 35 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध के शक में आरोपी ने महिला से जबरन दुष्कर्म कर उसकी जान ले ली थी।
Trending Videos
यह घटना 3 अप्रैल को सद्भावना चौक क्षेत्र में हुई, जहां एक महिला का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने चार विशेष टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। डीआईजी और एसएसपी ने भी पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को चिरमिरी क्षेत्र में आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली। घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी छोटू उर्फ मिथुन उर्फ राम सिंह (30 वर्ष) को चिरमिरी से दबोच लिया। वह मकनपुर थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर का निवासी है।
आरोपी का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह और मृतका मजदूरी करते थे और साथ रहते थे। उसे महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिससे वह नाराज था। दो अप्रैल को शराब पीने के बाद उनका विवाद बढ़ गया। गुस्से में आरोपी ने महिला से जबरन दुष्कर्म किया और हाथ-पैर व मुक्कों से पीटकर उसकी हत्या कर दी।
गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
वारदात के बाद आरोपी रेलवे पटरी के रास्ते भाग निकला। वह विश्रामपुर होते हुए नागपुर पहुंचा। वहां से सवारी वाहन से चिरमिरी पहुंचकर छिपकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।