सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Extortion by Posing as Fake Human Rights Activists Police Arrest Six Accused in Ambikapur

Ambikapur: फर्जी मानवाधिकार कार्यकर्ता बनकर वसूली, छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

सरगुजा जिला में मानव अधिकार संगठन का सदस्य बनकर ग्रामीणों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Extortion by Posing as Fake Human Rights Activists Police Arrest Six Accused  in Ambikapur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा जिला में मानव अधिकार संगठन का सदस्य बनकर ग्रामीणों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक इनोवा कार जब्त की है। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में की गई। सीतापुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में लिया।

Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नकना निवासी सुरेन्द्र कुमार ने 21 अप्रैल को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे छह लोग उनके घर पहुंचे और खुद को मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताते हुए जबरन घर में घुस गए। आरोपियों ने घर में शराब बनाने का आरोप लगाते हुए 20 हजार रुपये की मांग की और केस में फंसाने की धमकी दी। डर के कारण पीड़ित ने उन्हें 4 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी गांव के दूसरे पारा में रहने वाली बिंदू महंत के घर पहुंचे और वहां भी बिना अनुमति घर में प्रवेश कर तलाशी ली। इलाज के लिए रखी दवाइयों को देखकर क्लीनिक चलाने का आरोप लगाया और 1 लाख रुपये की मांग की। डराकर वहां से भी 1 हजार रुपये वसूल कर लिए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान कर छह लोगों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले भी बतौली और लुंड्रा क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर इसी तरह लोगों को डरा-धमकाकर वसूली कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में श्यामलाल सारथी, रामाकांत मिंज, अनुज भगत, आकाश केरकेट्टा, अबित खेस और एक महिला आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed