{"_id":"69e8da3f3ee3d6bc760adff9","slug":"land-mafia-storms-office-brutally-beats-patwari-operator-who-intervened-also-assaulted-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4196660-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur : भू माफिया ने कार्यालय में घुसकर पटवारी को बेदम पीटा, बीच-बचाव करने आए ऑपरेटर की भी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur : भू माफिया ने कार्यालय में घुसकर पटवारी को बेदम पीटा, बीच-बचाव करने आए ऑपरेटर की भी पिटाई
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 08:28 PM IST
सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंठी में माफिया द्वारा पटवारी कार्यालय के भीतर घुसकर पटवारी और उसके सहायक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को पटवारी प्रकाश मंडल अपने कार्यालय में नियमित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मोनू कुजूर नामक व्यक्ति कार्यालय पहुंचा और राजस्व निरीक्षक (आरआई) का मोबाइल नंबर मांगने को लेकर बहस करने लगा। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गुस्से में आकर पटवारी तथा उनके ऑपरेटर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से कार्यालय में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद पीड़ित पटवारी द्वारा दरिमा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी संघ के सदस्य बड़ी संख्या में थाना पहुंचे और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस घटना से राजस्व विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच पूरी कर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।