{"_id":"69e889b2c3e7fbdaaf018f8c","slug":"video-video-ayathhaya-ma-nara-shakata-ka-apamana-para-bhaugdhaka-bhajapa-tarana-ma-faka-rahal-gathha-oura-vapakashha-ka-patal-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में नारी शक्ति के अपमान पर भड़की भाजपा, तारुन में फूंका राहुल गांधी और विपक्ष का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में नारी शक्ति के अपमान पर भड़की भाजपा, तारुन में फूंका राहुल गांधी और विपक्ष का पुतला
'नारी वंदन अधिनियम' पर विपक्षी दलों के रुख को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को तारुन मंडल में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने विपक्ष की नीतियों को महिला विरोधी बताते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व विपक्ष का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष डॉ पतिराज वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के 'नारी वंदन अधिनियम' से महिलाओं को उनका वाजिब हक और आरक्षण मिलेगा, लेकिन विपक्षी दल इसमें अड़चन डालकर महिलाओं को अधिकारों से वंचित रखना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, "नारी सम्मान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विपक्ष महिला सशक्तिकरण की राह में बाधा बन रहा है। आज का यह पुतला दहन केवल प्रतीक है, जनता आने वाले समय में करारा जवाब देगी।"
तारुन बाजार में हुए प्रदर्शन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे विपक्ष की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। कार्यक्रम की में जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, जिला महामंत्री शिवम सिंह,प्रेम कुमार वर्मा, महामंत्री डिंपल सिंह, केके तिवारी,पूर्व प्रधान संदीप तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला, धनंजय सिंह 'गुड्डू', विश्वनाथ पांडे, अथर्व तिवारी, सुनील मिश्रा व अविनाश वर्मा।
भाजपा का विरोध प्रदर्शन, महिलाओं ने निकाली रैली
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित न होने देने के विरोध में बुधवार को गुरुनानक महिला महाविद्यालय, उसरू परिसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने रैली निकालकर सपा, कांग्रेस व इंडी गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्र में निकाली गई, जिसमें हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर महिलाएं “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारे लगाती रहीं।
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने नारी सशक्तिकरण के इस महत्वपूर्ण कानून को आगे बढ़ने से रोकने का काम किया है, जो महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, और इसका विरोध करना महिलाओं के हितों की अनदेखी करना है।
रैली में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, अभय सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, रीना द्विवेदी सहित अन्य की मौजूदगी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।