{"_id":"69e8945fd7a68892750eb5c7","slug":"video-meerut-administration-tries-to-end-12-day-womens-protest-at-tiranga-chowk-community-kitchen-stopped-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: तिरंगा चौक पर 12 दिन से जारी महिलाओं के धरने को खत्म कराने पहुंचा प्रशासन, लंगर भी कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: तिरंगा चौक पर 12 दिन से जारी महिलाओं के धरने को खत्म कराने पहुंचा प्रशासन, लंगर भी कराया बंद
मेरठ के शास्त्री नगर स्थित तिरंगा चौक पर पिछले 12 दिनों से चल रहे महिलाओं के धरने को समाप्त कराने के लिए बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को बंद कमरे में बैठाकर करीब एक घंटे तक बातचीत की और धरना समाप्त करने के लिए कहा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार का उपद्रव नहीं होना चाहिए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए।
हालांकि महिलाओं ने साफ कहा कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठा रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा।
धरना स्थल पर पिछले 12 दिनों से चल रहे गुरु के लंगर को भी पुलिस ने बंद करा दिया। इस लंगर में धरने पर पहुंचने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती थी।
इस दौरान महिलाओं ने हवन-पूजन भी किया। महिलाओं का कहना है कि अब तक कोई भी भाजपा नेता उनके बीच नहीं आया, जिससे उनका विश्वास टूटा है। इसी को लेकर महिलाओं ने हवन यज्ञ कर भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए आहुति दी और अपनी नाराजगी जाहिर की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।