सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipal clerk dies after being hit with crutch by e-rickshaw driver in Khatauli

Muzaffarnagar: दिव्यांग चालक ने मारी बैसाखी, लिपिक की मौत, खतौली पालिका परिसर में हुआ था विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Apr 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर के खतौली नगर पालिका परिषद में कहासुनी के बाद दिव्यांग ई-रिक्शा चालक द्वारा बैसाखी से वार करने पर लिपिक चंकी भारद्वाज की मौत हो गई। घटना के बाद कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

Municipal clerk dies after being hit with crutch by e-rickshaw driver in Khatauli
लिपिक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खतौली नगर पालिका परिषद में कार्यरत लिपिक चंकी भारद्वाज (32) की गुरुवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि बुधवार शाम एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक ने कहासुनी के बाद उनके सिर पर बैसाखी से वार कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Trending Videos


कहासुनी के बाद हुआ हमला
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे नगर पालिका परिषद परिसर में हुई। किसी बात को लेकर लिपिक चंकी भारद्वाज और एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चालक ने अपनी बैसाखी से चंकी भारद्वाज के सिर पर वार कर दिया। झगड़े के बाद घायल लिपिक घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: सीएम के सलाहकार ने की वार्ता, व्यापारियों को सरकार का भरोसा-नोटिस का तथ्यों के साथ दें जवाब

हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
घटना के बाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार के साथ कर्मचारी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतक चंकी भारद्वाज खतौली के दयालपुरम कॉलोनी में अपनी मां और पत्नी के साथ रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed