सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Slogans against SP-Congress in public outrage march

Muzaffarnagar News: जनआक्रोश पदयात्रा में सपा-कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Slogans against SP-Congress in public outrage march
शहर के ​शिव चौक पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता  : संवाद - फोटो : टूंडला के सुभाष चौराहे पर राहुल गांधी का प्रतीकात्म पुतला दहन करते भाजपाई संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने जनआक्रोश पदयात्रा निकाली। पदयात्रा शहर के टाउन हॉल से शिव चौक तक आयोजित की गई। कांग्रेस और सपा समेत अन्य विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया गया।
Trending Videos

पदयात्रा सुबह 10.30 बजे शुरू हुई। महिला कार्यकर्ताओं और विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया। पदयात्रा के दौरान नारेबाजी की गई। आरोप लगाया कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने के लिए कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दल जिम्मेदार हैं। इन दलों पर महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने का विरोध करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विपक्षी दलों ने विधेयक का विरोध कर यह स्पष्ट कर दिया कि वह महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में देखना नहीं चाहते।
एमएलसी वंदना वर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की महिलाओं को समान भागीदारी देने का ऐतिहासिक प्रयास है, जिसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों का विरोध है। पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी ने इसे महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुशीला अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद शर्मा, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, श्वेता कौशिक, सुधीर खटीक, रितु त्यागी, मीडिया प्रभारी पवन अरोरा, जिला मंत्री ममता अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed