{"_id":"69e9fb68d8020e45bc002c02","slug":"oxygen-cylinder-explosion-in-muzaffarnagar-five-shops-damaged-four-injured-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, ऑक्सीजन सिलिंडर फटा, चार लोग घायल, पांच दुकानें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, ऑक्सीजन सिलिंडर फटा, चार लोग घायल, पांच दुकानें क्षतिग्रस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरनगर के प्रकाश चौक के पास गैस रिफिलिंग की दुकान में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से बड़ा धमाका हो गया। हादसे में पांच दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और चार लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर के प्रकाश चौक के पास गुरुवार दोपहर गैस रिफिलिंग की एक दुकान में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से बड़ा धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की पांच दुकानों को नुकसान पहुंचा और चार लोग घायल हो गए।
Trending Videos
धमाके के बाद मुख्य मार्ग और आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
धमाके से इलाके में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय गैस रिफिलिंग की दुकान में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। इसके बाद आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर घबरा गए और मौके पर भीड़ लग गई।
विस्फोट की वजह से आसपास की करीब पांच दुकानों को नुकसान पहुंचा। दुकान के शीशे और सामान क्षतिग्रस्त हो गए।

चार लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना में चार लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।
एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सिलिंडर फटने का कारण क्या था।
https://youtube.com/shorts/tFfiAxKUCAc?si=9-kQs7e69Llt_U5f

कमेंट
कमेंट X