सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No trace of missing farmer found

Muzaffarnagar News: लापता किसान का नहीं लगा सुराग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
No trace of missing farmer found
विज्ञापन
मंसूरपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए पुरबालियान के किसान अमरनाथ पाल का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एनडीआरएफ की टीम ने भी गंग नहर में किसान की तलाश में अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। पूर्व मंत्री डॉ संजीव बालियान ने भी मौके पर जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली।
Trending Videos

मंगलवार को पुरबालियान के किसान अमरनाथ ने चकबंदी अधिकारियों तथा अपने परिवार के एक व्यक्ति पर मिली भगत कर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए गंग नहर खतौली से अपने परिजनों को वीडियो कॉल की थी। कहा था कि वह गंग नहर में कूद कर आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। उसकी बाइक गंग नहर किनारे खड़ी मिली थी। एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को गंग नहर में किसान की तलाश में अभियान चलाया लेकिन सफलता नही मिली। पूर्व मंत्री डॉ संजीव बालियान ,भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान तथा एसडीएम खतौली ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
थाना पुलिस ने बताया कि गंग नहर में एनडीआरएफ का अभियान अभी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed