सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The lathe mechanic first made a video and then committed suicide by hanging himself.

Muzaffarnagar News: खराद मिस्त्री ने पहले बनाई वीडियो, फिर फंदा लगाकर की आत्महत्या

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The lathe mechanic first made a video and then committed suicide by hanging himself.
खतौली के भूड क्षेत्र के बाग बस्ती निवासी खराद मिस्त्री नाजिम का फाइल फोटो। स्त्रोत परिजन - फोटो : मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल आरोपी को सीएचसी ले जाते कोतवाल राज प्रकाश।
विज्ञापन
खतौली। भूड़ क्षेत्र के बाग बस्ती निवासी खराद मिस्त्री नाजिम (28) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले बनाई वीडियो में मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोगों को बताया। पुलिस जांच में जुटी है।
Trending Videos

बुधवार दोपहर को उसके मकान से बच्चे के रोने की आवाज आई। पड़ोसियों ने देखा तो मुख्य द्वार की कुंडी लगी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीढ़ी लगाकर मुख्य द्वार को खोला। कमरे का दरवाजा बंद था और अंदर बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे की विंडो पर चुनरी के फंदे पर नाजिम का शव लटका हुआ था। आत्महत्या की जानकारी मिलने पर उसके मकान से दूर रहे परिजन और मोहल्ले लोग मौके पर पहुंचे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने वहां पहुंच कर जांच पड़ताल कर फोटोग्राफी की। इसके बाद शव को मोर्चरी भेजा गया। परिवार के लोगों ने वीडियो के आधार पर पुलिस को तहरीर देने की बात कही गई है।



मरने से पहले बनाई वीडियो, ससुराल वालों पर लगाया आरोप

खराद मिस्त्री नाजिम अपनी पत्नी नजराना के साथ अलग रहता था। कई दिन से पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को उसकी पत्नी ने भी फांसी लगाने का प्रयास किया था, जिसे बचा लिया गया था। इसके बाद नजराना अपने तीन बच्चों हमदान, मन्नत, अनाबिया को लेकर अपने पिता के साथ मायके नई मंडी के गांव बिलासपुर चली गई थी। चार साल की बेटी मनहा अपने पिता नाजिम के पास ही थी। मृतक ने आत्महत्या से पूर्व रात के समय वीडियो बनाई, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह ससुराल पक्ष के लोगों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed