{"_id":"69e889386362ea70fa07657e","slug":"video-bilaspur-the-bjp-yuva-morcha-staged-a-protest-in-bilaspur-and-burnt-an-effigy-of-rahul-gandhi-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: भाजपा युवा मोर्चा ने बिलासपुर में प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: भाजपा युवा मोर्चा ने बिलासपुर में प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका
भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ने बुधवार को जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी की अध्यक्षता में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और रोष जताया। प्रदर्शन में जिला टीम, मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने के लिए महिला आरक्षण बिल को संसद में पारित करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इसका विरोध कर रहे हैं, जो महिलाओं के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध देश की मातृशक्ति के सम्मान के खिलाफ है। कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को दुर्गा स्वरूप माना जाता है, लेकिन कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचा रही है। साथ ही हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपये देने के वादे पर भी लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।।युवा मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने अपना रुख नहीं बदला तो भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस ने देश की मातृशक्ति का अपमान किया है, जिसे भाजपा किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।