सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vijay Kaushal welcomed in Jhanduta, Congress workers demonstrated their strength

Bilaspur News: झंडूता में विजय कौशल का स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Vijay Kaushal welcomed in Jhanduta, Congress workers demonstrated their strength
झंडूता में ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बरठीं में उमड़ी भीड़ उमड़ी, रैली और सम्मान समारोह में दिखा उत्साह
Trending Videos

प्रदेश महासचिव विवेक कुमार रहे मौजूद, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। झंडूता कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विजय कौशल का मंगलवार को बरठीं में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशाल रैली निकाली गई और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर उन्हें बधाई दी। पूरे आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने लायक रहा। बरठीं क्षेत्र में इस कार्यक्रम को पार्टी की शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा गया।
समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने विजय कौशल को जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन के हित में लिया गया है और इससे झंडूता में कांग्रेस और मजबूत होगी। विजय कौशल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। कहा कि संगठन में किसी भी प्रकार की गुटबाजी या मतभेद को खत्म कर सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी। पुराने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान विजय कौशल ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद रहने के बावजूद उन्होंने झंडूता क्षेत्र के विकास के लिए सांसद निधि का सही उपयोग नहीं किया और आम जनता के साथ भेदभाव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक कुमार ने कहा कि विजय कौशल एक अनुभवी और दूरदर्शी नेता हैं, जो सभी को साथ लेकर चलने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सही निर्णय लिया है और इससे संगठन को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर कर्ण चंदेल, सीता राम, शालू रनौत, इकबाल, गफूर दीन, कैप्टन ओमप्रकाश, दया राम भोगल, प्रवक्ता लेख राम, लछु राम, रमेश, रुपेश्वर गिरी, बलवंत शर्मा, हरदेव, सुभाष कुमार, भाग सिंह, खूब सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed