{"_id":"69e8c2ee256f29609904f7df","slug":"electricity-was-out-for-23-hours-in-mihada-of-bharari-people-were-troubled-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-158501-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भराड़ी के मिहाड़ा में 23 घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भराड़ी के मिहाड़ा में 23 घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान
विज्ञापन
भराड़ी के मिहाड़ा गांव में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए पहुंचे कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोगों के घरेलू कार्य और विद्युत उपकरण हो रहे प्रभावित
मरम्मत के लिए भेजा गया है ट्रांसफार्मर, शीघ्र होगी मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। विद्युत उपमंडल भराड़ी के तहत गांव मिहाड़ा में करीब 80 घरों के लोग करीब 23 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भारी परेशानियों का सामना करते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि पहले भी कई बार ऐसी स्थिति बन चुकी है।
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बिजली गुल हुई, जो बुधवार दोपहर करीब 1 बजे के बाद बहाल हो पाई। हालांकि कुछ समय बाद फिर सप्लाई बेहद कमजोर हो गई। इसके बाद विभाग को दोबारा सूचित करने पर ही स्थिति में सुधार आया। लोगों का कहना है कि कई बार शाम 5 बजे के बाद यदि बिजली बाधित हो जाती है तो बोर्ड की ओर से अगले दिन ही समस्या समाधान की बात कही जाती है। वहीं बोर्ड के कर्मचारियों की ओर से 5 बजे के बाद काम न करने की बात भी सामने आती है, जबकि ऐसी कोई स्पष्ट नियमावली नहीं बताई जाती। करीब 23 घंटे तक बिजली न होने से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित रही। गर्मी की शुरुआत में ही इस तरह की समस्या से लोग खासे परेशान हैं। फ्रिज में रखे खाद्य पदार्थ खराब हो गए और घरेलू कार्य भी प्रभावित हुए। ग्रामीणों में इसको लेकर खासा रोष देखा गया है।
जानकारी के अनुसार बोर्ड में स्टाफ की कमी के कारण इस तरह की दिक्कत बार-बार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार व बोर्ड से मांग की है कि शाम के बाद बिजली बाधित होने की स्थिति में त्वरित समाधान की व्यवस्था की जाए। साथ ही जो ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए भेजा गया है, उसे जल्द से जल्द स्थापित किया जाए, ताकि लो वोल्टेज और बार-बार बिजली की समस्या से निजात मिल सके। उधर, विद्युत मंडल भराड़ी के सहायक अभियंता ई. पंकज शर्मा ने बताया कि गांव मिहाड़ा में ट्रांसफार्मर में आंतरिक खराबी आने के कारण उसे मरम्मत के लिए भेजा गया है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली आपूर्ति बहाल की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 5 बजे के बाद ड्यूटी न करने जैसी कोई व्यवस्था नहीं है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X