Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur The district-level Baisakhi Nalwari Fair has commenced in Jhanduta amidst traditional rituals; the ADC inaugurated the event by performing the ceremonies of planting the ceremonial stake and worshipping the bulls
{"_id":"69e9dc1a3a6e6224d806087b","slug":"video-bilaspur-the-district-level-baisakhi-nalwari-fair-has-commenced-in-jhanduta-amidst-traditional-rituals-the-adc-inaugurated-the-event-by-performing-the-ceremonies-of-planting-the-ceremonial-stake-and-worshipping-the-bulls-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शुरू हुआ झंडूता में जिला स्तरीय वैशाखी नलवाड़ी मेला, एडीसी ने खूंटा गाड़ने, बैल पूजन की रस्म अदा कर किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शुरू हुआ झंडूता में जिला स्तरीय वैशाखी नलवाड़ी मेला, एडीसी ने खूंटा गाड़ने, बैल पूजन की रस्म अदा कर किया शुभारंभ
झंडूता उपमंडल के बैहरन मैदान में जिला स्तरीय वैशाखी नलवाड़ी मेले का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओमकांत ठाकुर ने किया। इस मौके पर एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा भी मौजूद रहीं। मेले की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत हुई। सबसे पहले खूंटा गाड़ने और बैल पूजन की रस्म अदा की गई, जिसके बाद मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ से पहले निकाली गई शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के रंग में रंग दिया। शोभायात्रा नरसिंह मंदिर से शुरू होकर झंडूता बाजार से होते हुए बैहरन ग्राउंड (मेला स्थल) पहुंची। इसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। मेले में विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रदर्शनियां लगाई गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।