{"_id":"69e8cbe0c059c36f5802c7f1","slug":"garima-won-the-first-place-in-the-painting-competition-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-158487-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चित्रकला प्रतियोगिता में गारिमा ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चित्रकला प्रतियोगिता में गारिमा ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
बिलासपुर स्कूल में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शपथ लेते छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर स्कूल में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कराया जागरूकता कार्यक्रम
पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान वर्ष 2026 की थीम हमारी शक्ति, हमारा प्लेनेट के तहत करीब 150 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। छात्रों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। विद्यालय में चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। चित्रकला प्रतियोगिता में गरिमा और नैन्सी ने पहला स्थान, शगुन ने दूसरा और करिश्मा और गौरी राजपूत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर अरुण गौतम, प्राचार्या प्रिया पोस्वाल, उपप्राचार्य राकेश भारद्वाज, विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी इंजीनियर वरुण गुप्ता, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता इंजीनियर अंशुल कुमार सहित विद्यालय के व्याख्याता विकास पुंडीर, गौरव ताडू, मंदीप शर्मा और राजेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण के छोटे-छोटे कदम अपनाने का आह्वान किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X