{"_id":"69e8cdb2acff5a3b81083370","slug":"rishi-chandel-got-first-place-in-smile-speech-and-chart-making-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-158479-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाषण में स्माइल और चार्ट मेकिंग में ऋषि चंदेल ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाषण में स्माइल और चार्ट मेकिंग में ऋषि चंदेल ने पाया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जब्बलू में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जब्बलू स्कूल में सर्वाइकल वैक्सीनेशन पर हुआ कार्यक्रम
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जब्बलू में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस एवं सर्वाइकल वैक्सीनेशन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य सुमन धीमान ने की।
कार्यक्रम में किशोरियों को मासिक स्वच्छता, आयरन गोलियों के महत्व और मानसिक तनाव की स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी भी दी गई। इस दौरान भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में स्माइल गौतम पहला, कीर्तिका दूसरा और समर चंदेल तीसरे स्थान पर रहे। चार्ट प्रतियोगिता में ऋषि चंदेल प्रथम, सहजल दूसरा जबकि खुशबू तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार और कमल कुमार ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल परिवर्तनों की जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, रक्ताल्पता, प्रजनन स्वास्थ्य सहित गैर संचारी रोगों के बारे में विस्तार से बताया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X