Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Pickup Truck Loaded with Chickens Goes Out of Control and Overturns Driver in Critical Condition
{"_id":"69e88ac5b2c445bee80e8120","slug":"video-pickup-truck-loaded-with-chickens-goes-out-of-control-and-overturns-driver-in-critical-condition-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुर्गा लदी पिकअप बेकाबू होकर पलटी, चालक की हालत गंभीर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गा लदी पिकअप बेकाबू होकर पलटी, चालक की हालत गंभीर; VIDEO
मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र में एक मुर्गा लदी पिकअप अनियंत्रित हो कर सडक किनारे गड्डे में पलट गयी। हादसा बुधवार भोर में लगभग 4 बजे दोहरीघाट-बेल्थरा रोड मार्ग पर रसूलपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। घटना में पिकअप चालक एवं उसमें सवार दो अन्य लोग घायल हो गए जिनका इलाज पीएचसी मधुबन में चल रहा है। वहीं पिकअप पलटने से उसमें लदी 13 कुंतल मुर्गीयों में से सैकड़ों मुर्गीयां मर गयी हैं।
बताया जा रहा है कि आजमगढ़ से 13 कुंतल मुर्गीयां लाद कर एक पिकअप भाटपार रानी जनपद देवरिया को जा रही थी। माना जा रहा है कि सायद चालक को झपकी आ गयी हो और तेजरफ़्तार पिकअप पहले सडक किनारे एक पेड़ से टकराई और फिर गड्डे में पलट गयी। हादसे में चालक जाहिद अंसारी(22) पुत्र नुरुल्लाह निवासी भाटपार रानी देवरिया, राजकुमार (15) पुत्र रंजीत प्रसाद निवासी भोगना बाजार देवरिया एवं राजी हुसैन(17) पुत्र नूरुल निवासी भोगना बाजार देवरिया घायल हो गए। हादसे में जाहिद एवं राजकुमार को गंभीर चोटें आयी हैं।
हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया वहीं पिकअप को कब्जे में लेकर हादसा की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।