सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Gunfire near Dev Hotel creates panic police seize five licensed firearms police force deployed in Ambikapur

अंबिकापुर: देवीगंज रोड पर फायरिंग, होटल देव के तीन गार्ड हिरासत में, संचालक हनी सिंह लापता

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Feb 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के व्यस्त देवीगंज रोड क्षेत्र में स्थित होटल देव के समीप शुक्रवार शाम हुई फायरिंग की घटना की पुलिस ने पुष्टि कर दी है। इस प्रकरण में पुलिस होटल संचालक के तीन सुरक्षा गार्ड युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Gunfire near Dev Hotel creates panic police seize five licensed firearms police force deployed in Ambikapur
हिरासत में होटल के गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के व्यस्त देवीगंज रोड क्षेत्र में स्थित होटल देव के समीप शुक्रवार शाम हुई फायरिंग की घटना की पुलिस ने पुष्टि कर दी है। इस प्रकरण में पुलिस होटल संचालक के तीन सुरक्षा गार्ड युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, होटल संचालक हनी सिंह पुलिस को अपने निवास पर नहीं मिले और लापता बताए जा रहे हैं।

Trending Videos


विवाद की जड़ और घटनाक्रम 
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि होटल संचालक हनी सिंह और नावापारा निवासी चुन्नू सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी, हालांकि किसी भी पक्ष ने इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। शुक्रवार शाम दोनों पक्षों के बीच पुनः विवाद हुआ, जिसके बाद चुन्नू सिंह और उसके साथियों द्वारा हनी सिंह का पीछा किए जाने की जानकारी सामने आई है। पीछा किए जाने के दौरान हनी सिंह देव होटल पहुंचे, जहां फायरिंग की घटना हुई। इस घटना के बाद चुन्नू सिंह भी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी 
एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने इस बात की पुष्टि की है कि गोली चली है। उन्होंने बताया कि होटल संचालक के निवास से पांच लाइसेंसी हथियार बरामद किए गए, जिन्हें वैध पाए जाने पर जब्त नहीं किया गया। इसके अलावा, एक एयरगन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वर्तमान में, होटल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के संबंध में और अधिक जानकारी जुटाई जा सके। घटना को लेकर राजनीतिक दबाव की चर्चा भी सामने आ रही है, जिसके चलते पुलिस अधिकारी इस मामले में अधिक विवरण साझा करने से बचते नजर आए। एएसपी ने केवल इतना कहा कि प्रकरण में वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed