{"_id":"69fff8346c83eb30ec0d4b9b","slug":"two-skeletons-found-in-chamari-lungra-forest-suspected-link-to-youth-and-teenage-girl-who-went-missing-six-years-ago-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4262671-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सरगुजा के जंगल में मिले दो नर कंकाल, छह साल से लापता किशोरी-युवक के होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सरगुजा के जंगल में मिले दो नर कंकाल, छह साल से लापता किशोरी-युवक के होने की आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमारीलुंगरा जंगल में शनिवार को दो नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि ये नरकंकाल छह वर्ष पहले ग्राम जमोनी से रहस्यमयी ढंग से लापता हुए एक किशोरी और युवक के हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों कंकालों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में ग्राम जमोनी निवासी एक किशोरी और 19 वर्षीय विनोद कोरवा अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अब जंगल में मिले नर कंकालों के पास से एक फ्रॉक और हाफ पैंट बरामद हुआ है। कपड़ों के आधार पर परिजन और पुलिस दोनों यह संभावना जता रहे हैं कि कंकाल उन्हीं दोनों के हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शनिवार को गांव के कुछ कोरवा ग्रामीण चूहा मारने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान चमारीलुंगरा नाले के पास झाड़ियों में उन्हें मानव कंकाल दिखाई दिए। यह देख ग्रामीण घबरा गए और तत्काल गांव लौटकर सरपंच को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही धौरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंकालों की शिनाख्त के लिए वैज्ञानिक जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रिया कराई जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।