{"_id":"6a0070ca7ee74cb80b0e3799","slug":"murder-of-tuntun-dabeli-proprietor-aman-ojha-body-found-in-ranka-jharkhand-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4263129-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर में दाबेली संचालक मौत मामला: झारखंड में मिला अमन ओझा का शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर में दाबेली संचालक मौत मामला: झारखंड में मिला अमन ओझा का शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 06:32 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के प्रसिद्ध टुनटुन दाबेली सेंटर के संचालक अमन ओझा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। अमन ओझा का शव झारखंड के रंका क्षेत्र में बरामद हुआ, जबकि उनकी बुलेट मोटरसाइकिल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र से मिली है। घटना के बाद अंबिकापुर समेत पूरे सरगुजा संभाग में चर्चा का माहौल है।
जानकारी के अनुसार अमन ओझा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को लेकर किए गए पोस्ट और वीडियो के कारण चर्चा में थे। उन्होंने एक मुस्लिम युवक पर अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। अमन ने सोशल मीडिया वीडियो में अपनी हत्या की आशंका जताई थी और लगातार धमकियां मिलने की बात कही थी।
परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अमन ओझा ने हत्या की धमकी मिलने के बाद अंबिकापुर कोतवाली पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अब युवक का शव मिलने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
सूत्रों के मुताबिक शव के सिर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। झारखंड पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए फोटो जारी किया था, जिसके बाद मृतक की पहचान अमन ओझा के रूप में हुई। फिलहाल झारखंड के रंका थाना पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी हुई हैं। हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।