Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
UP Weather Update: The effect of western disturbance is over, now Uttar Pradesh will be scorched!
{"_id":"6a0028026887ca080c08f759","slug":"up-weather-update-the-effect-of-western-disturbance-is-over-now-uttar-pradesh-will-be-scorched-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब तपेगा उत्तर प्रदेश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब तपेगा उत्तर प्रदेश!
Video Published by: Pankhudi Srivastava Updated Sun, 10 May 2026 12:08 PM IST
Link Copied
पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाद अब पश्चिम में भी मौसम शुष्क होगा और तापमान बढ़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार से बूंदाबांदी और बारिश के पूरी तरह से थमने के आसार हैं।
दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी अब अपना असर दिखाने लगी है। शनिवार को प्रदेश में झांसी सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया जहां तापमान 40 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाद अब पश्चिम में भी रविवार से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार से बूंदाबांदी और बारिश के पूरी तरह से थमने के आसार हैं। इसके बाद यहां भी मौसम शुष्क होने के साथ तापमान बढ़ने लगेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कई जिलों में शनिवार को तापमान में आंशिक कमी भी दर्ज की गई तो कई जगह तापमान में बढ़ोतरी भी हुई।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के दौरान तापमान में 6-8 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान में यह बढ़ोतरी 42 से 44 डिग्री तक जा सकती है। कुल मिलाकर तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का असर भी बढ़ेगा। लेकिन लू जैसी संभावना नजर नहीं आ रही है।
शनिवार को प्रदेश में झांसी में सबसे अधिक 40.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रयागराज और बांदा में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, हमीरपुर में 38.2 और उरई में 37.6 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं कानपुर की बात करें तो, पश्चिमी विभोक्ष के निकलते ही कमजोर पड़े चक्रवात के बाद पारे ने फिर उछाल मार दी। 48 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री बढ़ गया। रात के तापमान में भी 4.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी होगी। 11 मई को नए पश्चिमी विक्षोभ के आने पर अगर चक्रवात बना तो फिर मौसम पलटेगा। चक्रवात न बनने पर गर्मी बढ़ती रहेगी।सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री रहा है। 24 घंटे के हिसाब से देखें तो अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री की वृद्धि हुई है। दो दिन में अधिकतम तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल और तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि पांच दिन हल्के बादल रह सकते हैं लेकिन बारिश नहीं होगी।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि क्रमिक रूप से तापमान बढ़ता रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। माहौल में अभी नमी बनी हुई है। इससे उमस भरी गर्मी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने इस दौरान गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। लोगों से गर्मी से बचाव करने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।