{"_id":"6a01912f1cdb1bbdac057259","slug":"bulldozer-deployed-at-kamoda-bihar-resort-encroachment-removed-from-45-decimals-of-government-land-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4266375-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur News: कमोदा बिहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया कब्जा; 45 डिसमिल भूमि अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur News: कमोदा बिहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया कब्जा; 45 डिसमिल भूमि अतिक्रमण मुक्त
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 02:34 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर में कमोदा बिहार रिसॉर्ट से लगी सरकारी जमीन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सोमवार सुबह बुलडोजर चलाकर लगभग 45 डिसमिल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान वहां बने शेड, बाउंड्री और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
रिसॉर्ट संचालकों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर व्यावसायिक उपयोग के लिए शेड और बाउंड्री का निर्माण किया था। राजस्व विभाग की नापजोख में यह अवैध कब्जा पाया गया था। पूर्व में नोटिस जारी होने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया था। सोमवार सुबह छह बजे प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुबह सात बजे बुलडोजर से कार्रवाई शुरू हुई, जो करीब चार घंटे तक चली। रिसॉर्ट परिसर के बड़े शेड सहित अन्य अवैध निर्माण तोड़े गए। एक अन्य व्यक्ति द्वारा बनाए गए कमरों को भी ध्वस्त किया गया।
एसडीएम वन सिंह नेताम ने बताया कि अतिक्रमण का मामला तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन था। जांच में कब्जा सही पाए जाने के बाद बेदखली नोटिस जारी किया गया था। दो दिन पूर्व कब्जा हटाने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन संबंधित पक्ष ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया। प्रशासन का कहना है कि दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए भूमि को सरकारी उपयोग में लाया जाएगा। यहां आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य शासकीय सुविधाओं के लिए जमीन आवंटित की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।