सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Kente Extension Coal Block in Hasdeo Arand and Former Deputy CM Urges Withholding of Approval

हसदेव अरण्य बचाओ: केंते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक का विरोध तेज, पूर्व डिप्टी सीएम ने की मंजूरी रोकने की मांग

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 05:19 PM IST
Kente Extension Coal Block in Hasdeo Arand and Former Deputy CM Urges Withholding of Approval
हसदेव अरण्य क्षेत्र में प्रस्तावित केंते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर विरोध फिर तेज हो गया है। पूर्व विधायक भानुप्रताप सिंह ने केंद्रीय वन सलाहकार समिति और राज्यपाल को पत्र भेजा है। उन्होंने परियोजना के लिए चिह्नित प्रतिपूर्ति वनीकरण भूमि पर आपत्ति दर्ज कराई है। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की वन सलाहकार समिति की बैठक आज 8 मई 2026 को होनी है।

इस बैठक में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को आवंटित तथा अदाणी समूह के एमडीओ वाले इस कोल ब्लॉक को वन स्वीकृति देने के प्रस्ताव पर विचार किया जाना है। बैठक से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने समिति सदस्यों से फोन पर चर्चा की। उन्होंने ईमेल और वाट्सएप के जरिए दस्तावेज भेजते हुए परियोजना को मंजूरी नहीं देने का आग्रह किया है। भानुप्रताप सिंह ने आज शुक्रवार को प्रेसवार्ता में हसदेव बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ यह मुद्दा उठाया।

उन्होंने बताया कि 1742.60 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्सन प्रस्ताव पर विचार होगा। परियोजना के प्रतिपूर्ति वनीकरण के लिए बलरामपुर, सरगुजा और मनेंद्रगढ़ जिलों की 3363.946 हेक्टेयर वन भूमि चिह्नित की गई है। आरोप है कि यह भूमि स्थानीय आदिवासियों के निस्तार, लघु वनोपज संग्रहण और खेती का आधार है। वन अधिकार मान्यता अधिनियम 2006 के तहत निवासियों के दावे लंबित हैं।

आदिवासी हितों पर आपत्ति
भानुप्रताप सिंह ने कहा कि वन भूमि को वनीकरण के लिए चिह्नित करना आदिवासी हितों के विपरीत है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि पहले भी पीईकेबी और परसा कोल ब्लॉक परियोजनाओं के लिए इन्हीं जिलों की वन भूमि आवंटित हुई है। साथ ही, पिछले कुछ महीनों से वन विभाग द्वारा परंपरागत वन निवासियों को बेदखली नोटिस दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खनन से आदिवासियों को विस्थापित किया जा रहा है। प्रतिपूर्ति वनीकरण के नाम पर भी उनकी जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने समिति से चिह्नित वन भूमि को निरस्त करने तथा परियोजना को वन स्वीकृति नहीं देने की मांग की है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री का हस्तक्षेप
टीएस सिंह देव ने कहा कि प्रस्तावित खनन से लगभग सात लाख पेड़ों की कटाई होगी। यह क्षेत्र घने जंगल, जैव विविधता, हसदेव नदी और बांगो जलाशय के लिए महत्वपूर्ण है। खनन से पर्यावरणीय संतुलन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने समिति का ध्यान ऐतिहासिक रामगढ़ पहाड़ियों की ओर आकर्षित किया। खनन गतिविधियों से क्षेत्र में दरारें आने लगी है। रामगढ़ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षित स्मारकों में शामिल है।

सिंह देव ने आरोप लगाया कि परियोजना रिपोर्ट में रामगढ़ पहाड़ियों की दूरी वास्तविकता से अधिक है। उन्होंने भारतीय वन्यजीव संस्थान की 2021 की रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें केते एक्सटेंशन को ‘नो-गो एरिया’ घोषित करने की सिफारिश थी।  ईसीएफआरई की रिपोर्ट ने ‘चोरनाई वाटरशेड’ क्षेत्र में खनन पर रोक का सुझाव दिया था, जिसका 90 फीसदी हिस्सा इस ब्लॉक में आता है।

यह इलाका हाथियों के आवास क्षेत्र और लेमरू हाथी अभयारण्य के बफर जोन में है, जहां मानव-हाथी संघर्ष बढ़ा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने 2022 में नई कोयला खदानों का विरोध करते हुए प्रस्ताव पारित किया था। सुप्रीम कोर्ट में भी वर्तमान खदान में 20 वर्षों का कोयला भंडार पर्याप्त बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

13 डिग्री तक गिरा पारा, यूपी में फिर बदलेगा मौसम..अलर्ट जारी!

08 May 2026

VIDEO: ग्रीन कॉरिडोर बना, लेकिन पूर्व सीएम की पत्नी की हटाई प्रतिमा दोबारा लगाना भूले

08 May 2026

VIDEO: मत्स्य प्रजातियों की सेल लाइंस का विमोचन, डॉक्यूमेंट्री से दी जानकारी

08 May 2026

छत्तीसगढ़: नौकरी का झांसा देकर झारखंड में 35 युवतियों को बनाया बंधक, कांकेर में हड़कंप; मैसेज से खुला राज

08 May 2026

कानपुर: उद्योग निदेशालय में उद्यमियों के साथ संवाद, जेम पोर्टल का शुल्क कम होगा या खत्म

08 May 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ में सुबह हुई बूंदाबांदी, तापमान में आई गिरावट

08 May 2026

VIDEO: चारपाई के पास मिला खून, बाइक भी सनी थी, रात में रहस्यमयी तरीके से लापता हुआ युवक; पुलिस तलाश में जुटी

08 May 2026
विज्ञापन

कानपुर देहात: नौ मई को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला न्यायाधीश ने वाद निस्तारण पर दिया जोर

08 May 2026

एसएसपी सरताज सिंह चहल ने संभाला मोगा का चार्ज

08 May 2026

कन्नौज: तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौत

08 May 2026

Shimla: ऑकलैंड हाउस स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आगाज

08 May 2026

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी

अमृतसर में बम धमाके के बाद पुलिस अलर्ट, विभिन्न इलाकों में चलाया विशेष चेकिंग अभियान

08 May 2026

सड़क हादसे में बाइक सवार व्यापारी की मौत, शादी समारोह से लौटते समय ट्रक ने मारी टक्कर

08 May 2026

कानपुर: यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कार, प्रशासन ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

08 May 2026

अमृतसर में पुल से गिरकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

08 May 2026

खंडवा में वसूली का खेल: बीजेपी नेताओं पर लगे हफ्ता वसूली के आरोप, मोमोज वाले का ठेला पलटने की कोशिश

08 May 2026

कानपुर: 3200 करोड़ के अवैध साम्राज्य का अंत; पप्पू छुरी के 68 खातों ने उड़ाए होश

08 May 2026

VIDEO: बहराइच में अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई

08 May 2026

जीरा में मुख्यमंत्री मान ने कहा बेअदबी कानून संशोधन गुरु महाराज की कृपा से हुआ

ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान कभी भारत पर हमला करने की गलती नहीं करेगा-ग्रामीण

Ujjain News: भस्म आरती में सुबह 4 बजे जागे बाबा महाकाल, भांग श्रृंगार में शिवलिंग पर दिखे दो दिव्य स्वरूप

08 May 2026

लखनऊ में अधिवक्ता ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, VIDEO

08 May 2026

Meerut: पहले किशोरी से छेड़छाड़, फिर कान पकड़कर मांगी माफी, पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर सिखाया सबक, वीडियो की जारी

07 May 2026

नवीन मंडी से खरीदकर रखा गया 50 बोरा गेहूं गायब, सरकारी क्रय केंद्रों में मचा हड़कंप; VIDEO

07 May 2026

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: पूर्व विदेश एवं कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद से मिले व्यापारी और अधिवक्ता

07 May 2026

Meerut: सेंट जोसेफ चर्च से सरधना के माता मरियम तीर्थस्थल तक निकाली विशाल पैदल यात्रा, हज़ारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

07 May 2026

Gurugram: 'न्यायिक हिरासत में होने पर चिकित्सा उपचार से नहीं किया जा सकता वंचित, कोर्ट ने की टिप्पणी

07 May 2026

सोनभद्र स्टेशन पर बंजारों की लाठियों से पिटाई का वीडियो वायरल; VIDEO

07 May 2026

डीएम ने बच्चों को सौंपे राहत राशि के चेक, बिजली गिरने से माता-पिता की हुई थी मौत; VIDEO

07 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed