Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala SP Inspects Polling Stations; Says No Anti-Social Element Spreading Rumors Will Be Spared
{"_id":"6a0029e4753d89cfcf006a93","slug":"video-ambala-sp-inspects-polling-stations-says-no-anti-social-element-spreading-rumors-will-be-spared-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसपी अंबाला ने किया मतदान केंद्रों का निरिक्षण, बोले-अफवाह फैलाने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी अंबाला ने किया मतदान केंद्रों का निरिक्षण, बोले-अफवाह फैलाने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा
नगर निगम चुनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने विभिन्न संवेदनशील मतदान केंद्रों का दौरा किया। गांव घेल, नसीरपुर, आईटीआई, सरकारी स्कूल प्रेम नगर, गांव काकरू और मंडोर सहित कई महत्वपूर्ण बूथों का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा घेरे का जायजा लिया ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने वाले या अफवाह फैलाने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीमें, कमांडो रिजर्व पूरी तरह तैयार हैं।
मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं से बातचीत करते हुए एसपी शेखावत ने अपील की कि वह बिना किसी डर या दबाव के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर वोट कीमती है। शांतिपूर्वक तरीके से अधिक से अधिक संख्या में घर से निकलें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।