{"_id":"6a002aa98799a58a340a152d","slug":"ambala-municipal-corporation-elections-councillor-beenu-garg-reaches-model-town-booth-votes-on-development-i-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला नगर निगम चुनाव: मॉडल टाउन बूथ पर पहुंचीं पार्षद बीनू गर्ग, विकास के मुद्दों पर मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला नगर निगम चुनाव: मॉडल टाउन बूथ पर पहुंचीं पार्षद बीनू गर्ग, विकास के मुद्दों पर मतदान
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sun, 10 May 2026 12:21 PM IST
अंबाला नगर निगम चुनाव को लेकर शहर के 20 वार्डों में शनिवार को मतदान प्रक्रिया जारी रही। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिली। मॉडल टाउन स्थित मतदान केंद्र पर पार्षद बीनू गर्ग भी वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस बार चुनाव में शहर का विकास, सफाई व्यवस्था, सड़कें, सीवरेज और मूलभूत सुविधाएं प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। मतदाता भी इन मुद्दों को ध्यान में रखकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल और चुनाव कर्मी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।