{"_id":"6a0033734bfcb985d3030f15","slug":"video-ayathhaya-ma-pajata-parakashha-ka-pahal-pal-ma-5071-paratashata-abhayaratha-raha-anapasathata-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पीजीटी परीक्षा की पहली पाली में 50.71 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पीजीटी परीक्षा की पहली पाली में 50.71 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
अयोध्या में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता (पीजीटी) परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 5144 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 2535 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, 2609 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में उपस्थिति प्रतिशत 49.29 और अनुपस्थिति प्रतिशत 50.71 रहे। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। केंद्रों पर पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष निगरानी रखी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।