सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CCTV Cameras Missing at Nandini Nagar College; Results Withheld

Ayodhya News: नंदिनी नगर कॉलेज में सीसीटीवी गायब, रिजल्ट पर लगी रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 12 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
CCTV Cameras Missing at Nandini Nagar College; Results Withheld
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के अंतर्गत चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के सचल दल के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। नंदिनी नगर पीजी कॉलेज, नवाबगंज में जहां तृतीय पाली (दोपहर 2:30 से 4:30 बजे) में बीएससी षष्ठम सेमेस्टर रसायन विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। जांच के दौरान कक्ष संख्या-03 में सीसीटीवी कैमरा स्थापित न होने की गंभीर अनियमितता सामने आई।
Trending Videos




इस पर परीक्षा को संदिग्ध माना गया। कुलपति ने तत्काल प्रभाव से सत्र 2025-26 के अंतर्गत होने वाली सभी आगामी परीक्षाएं अब कक्ष संख्या तीन में आयोजित नहीं की जाएंगी। साथ ही, इस कक्ष में हुई तृतीय पाली की परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर भी अगली जांच तक रोक लगा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रसायन विज्ञान विषय की इस परीक्षा का परिणाम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि परीक्षा केंद्रों पर शुचिता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने संबंधित कॉलेज प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर न केवल परीक्षा केंद्र निरस्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुलपति ने मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, पलहरी बाराबंकी तथा साकेत पीजी कॉलेज का भी निरीक्षण किया और वहां परीक्षा संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। इन केंद्रों पर व्यवस्थाएं अपेक्षाकृत संतोषजनक पाई गईं, निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed