{"_id":"6a035f0be3ab81871906c78f","slug":"demand-for-flowers-rises-in-ayodhya-due-to-construction-of-ram-temple-vice-chancellor-ayodhya-news-c-97-1-ayo1035-149322-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर बनने से अयोध्या में बढ़ी फूलों की मांग : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर बनने से अयोध्या में बढ़ी फूलों की मांग : कुलपति
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 12 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वर्षभर फूल उत्पादन और पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसानों की आय, प्रबंधन एवं रणनीतियां विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. पीएस प्रमाणिक ने कहा कि राम मंदिर बनने से अयोध्या में फूलों की मांग बढ़ी है। कृर्षि विवि को फूलों का हब बनाना होगा।
कुलपतिने कहा कि विश्वविद्यालय को गेंदा, गुलाब और मैरीगोल्ड फूलों की नर्सरी का केंद्र बनाने पर काम करना होगा। विश्वविद्यालय में फूलों की खेती पर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि भ्रमण पर आने वाले किसानों में जागरूकता बढ़ सके। कार्यक्रम में उपकार के उप महानिदेशक डॉ. परमेंद्र सिंह ने किसानों को आय बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए फूलों का उत्पादन आय बढ़ाने का सबसे अच्छा स्रोत है। यह भी कहा कि विश्वविद्यालय की विकसित तकनीक को प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों तक पहुंचाना चाहिए, जिससे उन्हें अधिक उत्पादन का लाभ मिल सके। वित्त नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव ने पौधों को ग्राफ्टिंग कर गमलों में लगाने की सलाह दी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने किसानों से हर क्षेत्र में अच्छी नर्सरी तैयार करने का आह्वान किया।
यह दो दिवसीय प्रशिक्षण सह अधिष्ठाता डॉ. भानुप्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक, सभी अधिष्ठाता, निदेशक, वैज्ञानिक और आसपास के लगभग 30 किसान उपस्थित रहे।
Trending Videos