सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dabhasemar Stadium's Multipurpose Hall to be Upgraded at a Cost of Five Crores

Ayodhya News: पांच करोड़ से संवरेगा डाभासेमर स्टेडियम का बहुउद्देशीय हॉल

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 12 May 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Dabhasemar Stadium's Multipurpose Hall to be Upgraded at a Cost of Five Crores
डाभासेमर स्टेडियम का बदहाल बहुउद्देशीय हॉल।
विज्ञापन
नितिन श्रीवास्तव
Trending Videos




अयोध्या। डाभासेमर डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के बहुउद्देशीय हॉल का कायाकल्प करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके तहतत लंबे समय से जर्जर हो चुकी सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी है। नवीनीकरण के बाद खिलाड़ियों को बेहतर और सुरक्षित प्रशिक्षण मिल सकेगा।



योजना के तहत हॉल की छत पर लगी पुरानी टीन बदलने के साथ ही प्लंबरिंग, इलेक्ट्रिक वायरिंग, फॉल सीलिंग, पेंटिंग और अन्य मरम्मत कार्य भी कराए जाएंगे। खेल गतिविधियों के अनुरूप आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था विकसित करने के साथ ही सिंथेटिक ट्रैक बदलने से खिलाड़ियों को बिना किसी परेशानी के बेहतर अभ्यास की सुविधा मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बहुउद्देशीय हॉल में अभी तक वुडन ट्रैक है, जिसे में सिंथेटिक ट्रैक में बदल कर ट्रैक को और बेहतर बनाया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप अभ्यास सुविधा मिल सके। यहां बैडमिंटन, कबड्डी, जूडो, ताइक्वांडो और वॉलीबॉल सहित कई खेलों का नियमित प्रशिक्षण होता है। स्टेडियम में खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आधुनिक संसाधनों और सुरक्षित ढांचे की जरूरत महसूस की जा रही थी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग गंभीरता से काम कर रहा है। प्रस्तावित कार्ययोजना का डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed