{"_id":"6a002fb8a7c1031eb20c4532","slug":"video-video-of-baveria-gang-criminals-in-mathura-robbery-case-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पलवल में डकैती के 24 घंटे बाद बावरिया गिरोह ने टैंटीगांव में मचाया उत्पात, 30 लाख का डाला डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पलवल में डकैती के 24 घंटे बाद बावरिया गिरोह ने टैंटीगांव में मचाया उत्पात, 30 लाख का डाला डाका
पलवल के हथीन थाना क्षेत्र में नकदी समेत 17 लाख की लूट के 24 घंटे बाद बावरिया गिरोह के बदमाशों ने मथुरा के टैंटीगांव में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। हरियाणा के जिला पलवल क्षेत्र के हथीन थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि 22 अप्रैल की रात को उनके क्षेत्र में सन्नी के यहां वारदात हुई थी। बदमाश दो लाख रुपये की नकदी समेत 17 लाख रुपये के आभूषण लूट ले गए थे। इसके बाद 23 अप्रैल को टैंटीगांव में अजय अग्रवाल के यहां बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। 30 लाख का डाका डाला था। जांच में मथुरा पुलिस को यह सुराग हाथ लगा है। पुलिस ने हथीन क्षेत्र में घटनास्थल के आसपास खंगाले सीसीटीवी फुटेज में बदमाश जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मथुरा पुलिस के पास मौजूद साक्ष्यों के मिलान पर बदमाश बेनकाब हो गए। बदमाशों के तौर-तरीकों में समानता पाई गई है। इससे यह साफ हो गया कि एक ही गिरोह सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेशचंद्र रावत का कहना कि दोनों घटनाओं के मिलाने के बाद वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।