सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sant Premanand Imparts Teaching on Chanting to Nagaland Governor

Sant Premanand: संत प्रेमानंद ने नागालैंड के राज्यपाल को दिया मंत्र, कहा- 24 घंटे में 24 मिनट जाप जरूर कर लें

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। संत ने उन्हें प्रतिदिन 24 मिनट नामजप करने और जीवन में शुभ कर्मों का महत्व समझाया।

Sant Premanand Imparts Teaching on Chanting to Nagaland Governor
संत प्रेमानंद से चर्चा करते नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव। 
विज्ञापन

विस्तार

नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव दो दिन की धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए। उन्होंने सोमवार सुबह संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। आध्यात्म चर्चा की। संत ने उन्हें 24 घंटे में 24 मिनट नामजप करने की सीख दी और जीवन का यथार्थ बताया। राज्यपाल ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के प्रमुख मंदिरों में आराध्य के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिरों के सेवायतों ने ठाकुरजी की पूजा अर्चना कराई और प्रसादी पटका, माला और भोग प्रदान किया।
Trending Videos

सोमवार सुबह नंदकिशोर यादव श्रीहित राधाकेलिकुंज पहुंचे। संत प्रेमानंद महाराज ने आध्यात्म चर्चा के दौरान राज्यपाल को ठाकुरजी का नाम जप करने को कहा। उन्होंने कहा कि पहले लोगों की लाखों वर्ष आयु होती थी। तब वह 10 हजार वर्ष तपस्या करते फिर गृहस्थ में जाते फिर संन्यास लेते लेकिन अब व्यक्ति की 70 से सौ वर्ष तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुण्य जन्म के प्रताप से यह मानव देह मिला और भारत सरकार की उत्तम सेवा मिली है। अब आगे फिर हमारा जन्म भारत में हो, मनुष्य देह पाएं, समाज की सेवा और भगवान का आशीष प्राप्त करें। इसलिए नामजप करना चाहिए। क्यों कि ये शरीर, यह सुख, यह पद साथ नहीं होगी, सिर्फ व्यक्ति द्वारा किया गया शुभ और अशुभ कार्य ही आपके साथ होंगे। राज्यपाल ने श्रीराधारमण मंदिर, निधिवन में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर एवं गोवर्धन के मंदिरों में दर्शन पूजन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed