{"_id":"6a02288c0b0b1e21480e47f6","slug":"brides-family-clashes-with-in-laws-at-cremation-ground-mathura-news-c-369-1-mt11009-146206-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोक्षधाम में बवाल: विवाहिता की जलती चिता के सामने मारपीट, इस बात पर भिड़े मायके और ससुराल वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोक्षधाम में बवाल: विवाहिता की जलती चिता के सामने मारपीट, इस बात पर भिड़े मायके और ससुराल वाले
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा में डिलीवरी के डेढ़ महीने बाद विवाहिता की मौत के बाद मोक्षधाम में मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। चिता जलती देख मायके वालों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया।
श्मशान घाट में जलती चिता।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के जयसिंहपुरा स्थित मोक्षधाम पर विवाहिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने आए ससुराल पक्ष के लोगों की मायके वालों से नोकझोंक हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने मामला शांत किया। मायके पक्ष ने पांच के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के छेरत निवासी अशोक की बेटी प्रिया की शादी तीन साल पहले बिरला मंदिर क्षेत्र के सोनू के साथ हुई थी। डेढ़ महीने पहले प्रिया की डिलीवरी हुई थी। वह दिल्ली में एक अस्पताल में भर्ती थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
ससुराल वाले शव को मथुरा ले आए और सोमवार को मोक्षधाम में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी। भनक लगने के बाद मायके वाले मोक्षधाम पहुंचे तो उन्हें चिंता जलती हुई मिली। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पीड़ित अशोक की तहरीर पर पति सोनू, बिरजू, सुंदरी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos