सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Arrested, Including Woman Gang Targeting Houses

UP: शातिर महिला चोर और उसका साथी गिरफ्तार, बंद मकानों को बनाते थे निशाना; इस तरह पुलिस ने दबोचे

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा पुलिस ने बंद मकानों और कारखानों में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के गहने और 52 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

Two Arrested, Including Woman Gang Targeting Houses
महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के जमुनापार थाना पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के एक पुरुष और एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के गहने और 52 हजार रुपये बरामद किए हैं।
Trending Videos


पकड़े गए आरोपियों में शशि कपूर (हाथरस) और उसकी महिला सहयोगी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शशि अपने साथी नीरज के साथ मिलकर बंद मकानों और कारखानों की रेकी करता था और रात में ताले तोड़कर सामान साफ कर देता था। चोरी के बाद ये दोनों माल को महिला के घर में छिपा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सोमवार सुबह जयपुर-बरेली हाईवे अंडरपास (दूधाधारी फाटक) के पास से दोनों को पकड़ा है।

पुलिस ने इनके पास से हनुमान नगर, आनंदपुरम, यमुना विहार और कृष्णा धाम कॉलोनी के एक कारखाने से चोरी सोने के अंगूठियां, चांदी की पायल और 52,000 नकद बरामद किए हैं। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के हैं, जो हाथरस से आकर यहां वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed