सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police Arrest 3 in ISKCON Devotee Kidnapping Case

ब्रह्मचारी का अपहरण: 12 दिन तक बंधक बनाकर रखा, प्रताड़ना की हदों को किया पार; पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में इस्कॉन से जुड़े एक ब्रह्मचारी ने अपहरण कर 12 दिन तक बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, जबकि मामले को फिलहाल संदिग्ध माना जा रहा है।

Police Arrest 3 in ISKCON Devotee Kidnapping Case
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन के इस्कॉन से जुड़े एक ब्रह्मचारी के अपहरण और उन्हें 12 दिन तक बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पिछले 15 वर्षों से इस्कॉन देहरादून में सेवा दे रहे भक्त ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में अपने ही एक पुराने साथी पर रंजिश के तहत वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
Trending Videos

मूलरूप से सादाबाद के समीप नगला पचौरी निवासी जयकिशन उपाध्याय उर्फ जगदीश प्रभु 24 अप्रैल की सुबह नगर की पंचकोसीय परिक्रमा कर रहे थे। आरोप है राधेश्याम आश्रम के समीप आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें जबरन अगवा कर लिया और उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर किसी स्थान पर ले गए। आरोप है कि उन्हें 12 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, जहां उन्हें शारीरिक यातनाएं दी गईं और जान से मारने की धमकी देकर संस्था से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आईफोन भी छीन लिया और 6 मई को उन्हें उनके पैतृक गांव के समीप सादाबाद क्षेत्र में छोड़ गए। मौसेरे भाई योगेश ने बताया कि जयकिशन ने करीब 15 साल पहले बीटेक की पढ़ाई के दौरान इस्कॉन से जुड़कर सन्यास ले लिया था। वे देहरादून इस्कॉन में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आरोप है कि वहां के पूर्व प्रबंधक को उनके गलत आचरण की शिकायतों के चलते पद से हटाकर जयकिशन को प्रबंधन का कार्य सौंपा गया था, जिसके बाद से ही पूर्व प्रबंधक उनसे दुश्मनी रखने लगा था। 8 मई को इस मामले की तहरीर वृंदावन कोतवाली में दी थी। कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

पीड़ित ने इस्कॉन देहरादून के पूर्व प्रबंधक पर आरोप लगाया कि उसे न सिर्फ अगवा किया बल्कि उसको यातनाएं दी। चार दिन गोवर्धन क्षेत्र में किसी स्थान पर रखा। पुलिस ने आरोपी तीन लोगों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है। इस्कॉन वृंदावन के प्रवक्ता रविलोचन दास ने कहा है कि संस्था में सेवा देने वालों का रिकॉर्ड रहता है, फिलहाल इस व्यक्ति की सेवाओं के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि जांच में मामला पैसों के लेनदेन के विवाद का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed