{"_id":"6a0300f825b34c0baa0ad2aa","slug":"kokilavan-shani-dham-to-offer-unique-blend-of-spirituality-and-nature-in-braj-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोकिलावन: शनिधाम बनेगा आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत संगम, पौराणिक वृक्षों और प्राकृतिक सौंदर्य से सजेगा तीर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोकिलावन: शनिधाम बनेगा आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत संगम, पौराणिक वृक्षों और प्राकृतिक सौंदर्य से सजेगा तीर्थ
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 12 May 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के कोकिलावन शनिधाम को आध्यात्म और प्रकृति के अनोखे संगम के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पौराणिक वन, वेटलैंड और टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर बनने से श्रद्धालुओं को नया आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा।
कोकिलावन शनिधाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब शनिधाम (कोकिलावन) केवल दर्शन और परिक्रमा का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि आध्यात्म, प्रकृति और शांति का अनोखा अनुभव भी देगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर शनिधाम को तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां भक्त पौराणिक वृक्षों की छांव में ठहरने का भी आनंद उठा सकेंगे।
Trending Videos
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ लक्ष्मी नागप्पन के निर्देश पर परिषद, वन विभाग और विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने शनिधाम का दौरा किया। इस दौरान कार्यों की प्रगति देखी। यहाँ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर कोकिलावन की पवित्र परिक्रमा को आकर्षक बनाने के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा व्यापक कार्य किया जा रहा है। परिक्रमा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगा दी गई हैँ , जिससे श्रद्धालुओं को रात्रि में भी सुविधाजनक दर्शन का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही यहां 10 हेक्टेयर क्षेत्र में विशाल वेटलैंड विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है, यह कार्य वन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसके साथ ही लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में कृष्णकालीन पौराणिक वन तैयार करने की योजना है। इस वन क्षेत्र में उन वृक्षों को लगाया जाएगा, जिनका उल्लेख श्रीकृष्ण लीला और ब्रज संस्कृति में मिलता है। पौराणिक वन का कार्य अगली कार्य योजना के लिए प्रस्तावित है।
यहां विशेष आकर्षण के रूप में पौराणिक वन के बीच टीएफसी (टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर) बनाने का भी प्रस्ताव है, जिसका निर्माण धर्मार्थ विभाग द्वारा राजकीय निर्माण निगम से कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। इससे श्रद्धालु प्राकृतिक वातावरण में रुककर कोयल की मधुर आवाज और विभिन्न पक्षियों की चहचहाहट के बीच आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे। निरीक्षण टीम में पर्यावरण सलाहकार मुकेश शर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी सुशील कुमार सिंह और सहायक अभियंता सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।